मोक्षपर्यंत ध्यानाभ्यास

Random Collection

3/random/post-list

LS12 सरस भजनमाला || ४० संत-महात्माओं के २७५ सुन्दर, सुमधुर और गेय पद्यों अनूठा संकलन

LS12 सरस भजनमाला

       प्रभु प्रेमियों  ! लालदास साहित्य सीरीज के 12 वीं  पुस्तक  "सरस भजनमाला"  है. इसमें संत-महात्माओं के विशाल साहित्य से ४० संत-महात्माओं के २७५ सुन्दर, सुमधुर और गेय पद्यों को चुनकर इस पुस्तक में संकलित किया है। विभिन्न विषयों से संबंधित ये सभी पद्य लोकप्रसिद्ध हैं। अन्य संग्रहों की तरह इस संग्रह में भी कुछ पद्यों का पाठान्तर देखा जा सकता है। आइए इस पुस्तक के बारे में जानकारी प्राप्त करें--


सरस भजनमाला

भजन-कीर्तन गीत का हमारे जीवन पर प्रभाव

     प्रभु प्रेमियों ! पूज्य संत श्री बाबा लालदास जी महाराज के शब्दों में हम कह सकते हैं कि "मनुष्य स्वभावतः गीत का प्रेमी होता है । वह गीत गाने और सुनने दोनों में अभिरुचि रखता है। गीत हमारे सुषुप्त भावों को जगाता है और जगे हुए भावों को संपुष्ट, संतुष्ट और संवृद्ध करता है। गीत में अवश्य ही आनन्ददायक तत्त्व छिपा हुआ होता है; यदि ऐसी बात नहीं होती, तो गीत किसी को भी प्रिय नहीं होता । मात्र मनुष्यों पर ही नहीं, पशु पक्षियों पर भी गीत का सुखद प्रभाव पड़ता देखा गया है।

     प्रकाशक और पुस्तक-विक्रेताओं का कथन है कि पुस्तकों में सबसे अधिक पद्यों और कथाओं की पुस्तकें बिकती हैं। इस कथन से पद्य और कथा की सर्वाधिक लोकप्रियता प्रकट होती है।

     जब मनुष्य का हृदय तीव्र भावों से परिपूर्ण हो जाता है, तब वह या तो पद्य-रचना करने लगता है या फिर अपने भावानुकूल कोई पद्य गाने लगता है। हर व्यक्ति में कवित्व शक्ति नहीं देखी जाती। जिसमें कवित्व शक्ति का अभाव होता है, वह दूसरों का रचित पद्य गाकर अपने को संतुष्ट और आनंदित करता है।

     संत-महात्माओं के पद्यों का मूलभाव ईश्वर - भक्ति से संबंधित होता है। उन पद्यों में दर्शन-साधना की बातों के साथ-साथ चेतावनी और उपदेश भी भरे पड़े होते हैं। वे पद्य भक्त जनों को बड़े प्रिय लगते हैं। आराम के क्षणों में वे उन्हें गुनगुनाते रहते हैं या फिर सत्संग आदि में बाजे-गाजे के साथ या यों भी प्रेमपूर्वक गाते हैं। इससे उनकी भक्ति भावना जगती और बढ़ती है, साथ ही उन्हें मानसिक एकाग्रता भी प्राप्त होती है। पद्य के भावों से उन्हें जीवन-निर्माण के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा भी मिलती है। इस प्रकार - गीत का गायन और श्रवण आध्यात्मिक साधना का सहायक ही होता है।

     भक्त जनों के लाभ के लिए मैंने बड़े परिश्रम से संत-महात्माओं के विशाल साहित्य से ४० संत-महात्माओं के २७५ सुन्दर, सुमधुर और गेय पद्यों को चुनकर इस पुस्तक में संकलित किया है। विभिन्न विषयों से संबंधित ये सभी पद्य लोकप्रसिद्ध हैं। अन्य संग्रहों की तरह इस संग्रह में भी कुछ पद्यों का पाठान्तर देखा जा सकता है।


सरस भजनमाला
सरस भजनमाला

इस पुस्तक के बारे में ज्यादा 

जानकारी के लिए 

👉 यहां दबएं.



     प्रभु प्रेमियों ! 'चिंतन - मनन' पुस्तक के बारे में इतनी अच्छी जानकारी के बाद आपके मन में अवश्य विचार आ रहा होगा कि यह पुस्तक हमारे पास अवश्य होना चाहिए, इसके लिए आप "सत्संग ध्यान स्टोर" से इसे ऑनलाइन मंगा सकते हैं और महर्षि मेंहीं आश्रम, कुप्पाघाट के पास से भी इसे ऑफलाइन में खरीद सकते हैं. आपकी सुविधा के लिए 'सत्संग ध्यान स्टोर' का लिंक नीचे दे रहे हैं-



प्रेरक शब्दावली


आप इस अनमोल ग्रंथ के मूल संस्करण के लिए न्यूनतम सहयोग राशि ₹90/- + शिपिंग चार्ज  के साथ  निम्नलिखित लिंक में से किसी एक से ओनलाइन आर्डर करें-


सरस भजनमाला
सरस भजनमाला
  @instamojo  
    Buy now
अभी खरीदे


प्रेरक शब्दावली


बिशेष--   प्रभु प्रेमियों ! पुस्तक खरीदने में उपरोक्त लिंक में से कहीं भी किसी प्रकार का  दिक्कत हो, तो हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर मैसेज करें. इससे आप विदेशों में भी पुस्तक मंगा पाएंगे. कृपया कॉल भारतीय समयानुसार  दिन के 12:00 से 2:00  बजे के बीच में ही हिंदी भाषा में करें.


     प्रभु प्रेमियों ! लालदास साहित्य सीरीज में आपने 'सरस भजनमाला' नामक पुस्तक के बारे में जानकारी प्राप्त की. आशा करता हूं कि आप इसके सदुपयोग से इससे से समुचित लाभ उठाएंगे. इतनी जानकारी के बाद भी अगर आपके मन में किसी प्रकार  का कोई शंका या कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट करें। इस लेख के बारे में अपने इष्ट मित्रों को भी बता दें, जिससे वे भी इससे लाभ उठा सकें। सत्संग ध्यान ब्लॉग का सदस्य बने। इससे आपको आने वाले हर पोस्ट की सूचना नि:शुल्क आपके ईमेल पर मिलती रहेगी। ऐसा विश्वास है .जय गुरु महाराज.


लालदास साहित्य सीरीज की अगली पुस्तक- LS13

प्रभु प्रेमियों ! लालदास साहित्य सीरीज की अगली पुस्तक  LS13. 'प्रभाती भजन'  है. इस पुस्तक के बारे में विशेष जानकारी के लिए     👉 यहां दबाएं . 

सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए   👉 यहां दवाएं
---×---
LS12 सरस भजनमाला || ४० संत-महात्माओं के २७५ सुन्दर, सुमधुर और गेय पद्यों अनूठा संकलन LS12 सरस भजनमाला || ४० संत-महात्माओं के २७५ सुन्दर, सुमधुर और गेय पद्यों अनूठा संकलन Reviewed by सत्संग ध्यान on अक्तूबर 04, 2022 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

जय गुरु महाराज कृपया इस ब्लॉग के मर्यादा या मैटर के अनुसार ही टिप्पणी करेंगे, तो उसमें आपका बड़प्पन होगा।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.