Read more »
प्रभु प्रेमियों ! जब मैं गुरुदेव ( महर्षि संतसेवी परमहंस जी महाराज ) की सेवा में रहता था तब कभी - कभी गुरुमहाराज के अदभुत चमत्कारों की घटना उनके मुखारविन्द से अथवा सत्संग , प्रवचन एवं भक्तों के बीच उपदेश के क्रम में सुना करता था । मैंने संतमत की कई पुस्तकों में गुरुमहाराज के अदभुत संस्मरण को यत्र - तत्र प्रकाशित भी पाया । कुछ पुस्तकों के अध्ययन करने पर मेरे मन पर विशेष प्रभाव पड़ा । अत : मुझे लगा - यदि अधिक - से - अधि क संस्मरणों को संग्रह कर पुस्तक का एक वृहद रूप दिया जाय तो पाठकों को सरलतापूर्वक ढेड सारा संस्मरण एक साथ पढ़ने को मिल जाएगा । अतः मैंने संस्मरण संग्रह कर पाठकों के बीच महर्षि मेंहीं अदभुत चमत्कार " नामक पुस्तक प्रस्तुत किया । गुरुमहाराज का चमत्कार- कोई खेल , तमाशा दिखाने जैसा नहीं है । उन्होंने संतमत की सार साधना से अपने को आत्मस्वरूप में स्थित कर लिया था । उन्हीं शक्ति का प्रस्फुटित रूप चमत्कार है । गुरुमहाराज ने चमत्कार ' के विषय में कहा है- " सदाचार पालन ही चमत्कार है । सिद्धि से बढ़कर शुद्धाचरण है । रावण ने बहुत चमत्कार दिखाया , लेकिन उसका नाम दुष्टों के लिस्ट ( सूची ) में है । ( और जाने )
price/INR144.00(Mainprice₹180-20%=144.00)
off/-20%
size/21.5cm/14.5cm/1.1cm/L.R.U.
अन्य साहित्य सीरीज की अगली पुस्तक














0 Reviews