मोक्षपर्यंत ध्यानाभ्यास

Random Collection

3/random/post-list

LS18 महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन || सद्गुरुदेव के १३१ प्रिय भजनों में भक्तियोग, ध्यानयोग, सुरतशब्दयोग आदि से सम्बन्धित बातें हैं.

LS18 महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन

     प्रभु प्रेमियों  ! लालदास साहित्य सीरीज के 18 वीं  पुस्तक  "महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन"  है. इसमें 18 संतों के चुने हुए 231 सद्गुरु महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन संकलित किये गये हैं। ये भजन भाव, छन्द, गेयता, प्रामाणिकता और प्रसिद्धि की दृष्टि से सबसे अच्छे हैं ।  इन भजनों में गुरु महाराज अपने जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करने के सभी आवश्यक ज्ञान का संकेत पाते थे। इसलिए उनको ये सभी भजन बहुत प्यारे लगते थे. अगर हमें भी उसी लक्ष्य को पाना है तो हमें इन भजनों कंठस्थ करना चाहिए। आइए इस पुस्तक के बारे में जानकारी प्राप्त करें-

महर्षि मेँहीँ के प्रिय-भजन


सद्गुरुदेव के १३१ प्रिय भजनों में भक्तियोग, ध्यानयोग, सुरतशब्दयोग आदि से सम्बन्धित बातें


गुरुदेव ने अपने मनभावन संतवाणियों को कई पुस्तकों में संकलित किया है; जैसे सत्संग-योग (द्वितीय भाग), संतवाणी सटीक, विनय-पत्रिका-सार सटीक और भावार्थ-सहित घटरामायण-पदावली । 

     यदि किन्हीं को यह जानने की इच्छा हो कि सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज को कौन-कौन-सी संतवाणी बेहद पसंद थी, तो उन्हें 'महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन' नाम्नी इस पुस्तक का अवश्य अवलोकन करना चाहिए। इस पुस्तक में सद्गुरु महर्षि मेँहीँ के १३१ प्रिय भजनों का संकलन किया गया है। ये सारे भजन उन्हें कंठस्थ थे। इनमें से कुछ को मैंने रात्रिकालीन सत्संग में उन्हें गाते हुए सुना था और कुछ को वे अपने प्रवचन में प्रायः उद्धृत किया करते थे।

     दिन में स्नान के बाद वे प्रायः कबीर साहब की विनती 'विनवत हौं कर जोड़ि के, सुनिये कृपानिधान' और गुरु नानकदेवजी की दो स्तुतियों - 'हे अचुत हे पारब्रह्म, अविनाशी अघनाश' तथा 'गुरदेव माता गुरदेव पिता, गुरदेव सुआमी परमेसुरा' का अवश्य पाठ किया करते थे। एक बार उनकी एक शिष्या ने उनसे प्रार्थना की कि हुजूर ! मुझे भक्ति का दान दिया जाए। गुरुदेव ने उसी समय अपने एक सेवक शिष्य से धनी धर्मदासजी की यह विनती 'भक्ति दान गुरु दीजिए, देवन के देवा' गववाकर सुनायी और उस शिष्या से कहा कि इस पद्य के भाव को जीवन में उतार लो, भक्ति प्राप्त हो जाएगी। 

     कहते हैं कि कुप्पाघाट, भागलपुर की गुफा में जब वे साधना-रत थे, तब वे पहले संत तुलसी साहब (हाथरसवाले ) की वाणी 'गगन धार गंगा बहै, कहैं संत सुजाना हो' का तन्मयतापूर्वक पाठ कर लिया करते थे, तब ध्यानाभ्यास में मौन होकर लीन हो जाते थे। इस पद्य का भाव आंतरिक साधनात्मक अनुभूतियों का साक्षात्कार करने की ललक मन में पैदा करता है 

     'महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन' में संकलित अधिकांश संतवाणियाँ गुरुदेव के विभिन्न प्रवचन - संकलनों में देखी जा सकती हैं।


    प्रभु प्रेमियों ! 'महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन' पुस्तक के बारे में इतनी अच्छी जानकारी के बाद आपके मन में अवश्य विचार आ रहा होगा कि यह पुस्तक हमारे पास अवश्य होना चाहिए, इसके लिए आप "सत्संग ध्यान स्टोर" से इसे ऑनलाइन मंगा सकते हैं और महर्षि मेंहीं आश्रम, कुप्पाघाट के पास से भी इसे ऑफलाइन में खरीद सकते हैं. आपकी सुविधा के लिए 'सत्संग ध्यान स्टोर' का लिंक नीचे दे रहे हैं-

इस पुस्तक के बारे में बिशेष

के लिए जानकारी 

यहाँ दबाएं .




प्रेरक शब्दावली


आप इस अनमोल ग्रंथ के मूल संस्करण के लिए न्यूनतम सहयोग राशि ₹45/- + शिपिंग चार्ज  के साथ  निम्नलिखित लिंक में से किसी एक से ओनलाइन आर्डर करें-



प्रेरक शब्दावली


बिशेष--   प्रभु प्रेमियों ! पुस्तक खरीदने में उपरोक्त लिंक में से कहीं भी किसी प्रकार का  दिक्कत हो, तो हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर मैसेज करें. इससे आप विदेशों में भी पुस्तक मंगा पाएंगे. कृपया कॉल भारतीय समयानुसार  दिन के 12:00 से 2:00  बजे के बीच में ही हिंदी भाषा में करें.


     प्रभु प्रेमियों ! लालदास साहित्य सीरीज में आपने 'महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन' नामक पुस्तक के बारे में जानकारी प्राप्त की. आशा करता हूं कि आप इसके सदुपयोग से इससे से समुचित लाभ उठाएंगे. इतनी जानकारी के बाद भी अगर आपके मन में किसी प्रकार  का कोई शंका या कोई प्रश्न है, तो हमें कमेंट करें। इस लेख के बारे में अपने इष्ट मित्रों को भी बता दें, जिससे वे भी इससे लाभ उठा सकें। सत्संग ध्यान ब्लॉग का सदस्य बने। इससे आपको आने वाले हर पोस्ट की सूचना नि:शुल्क आपके ईमेल पर मिलती रहेगी। ऐसा विश्वास है .जय गुरु महाराज.


लालदास साहित्य सीरीज की अगली पुस्तक- LS19
प्रभु प्रेमियों ! लालदास साहित्य सीरीज की अगली पुस्तक  LS14. 'संत कबीर भजनावली '  है. इस पुस्तक के बारे में विशेष जानकारी के लिए     👉 यहां दबाएं . 

सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए   👉 यहां दवाएं
---×---

LS18 महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन || सद्गुरुदेव के १३१ प्रिय भजनों में भक्तियोग, ध्यानयोग, सुरतशब्दयोग आदि से सम्बन्धित बातें हैं. LS18 महर्षि मेँहीँ के प्रिय भजन || सद्गुरुदेव के १३१ प्रिय भजनों में भक्तियोग, ध्यानयोग, सुरतशब्दयोग आदि से सम्बन्धित बातें हैं. Reviewed by सत्संग ध्यान on अक्तूबर 17, 2022 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

जय गुरु महाराज कृपया इस ब्लॉग के मर्यादा या मैटर के अनुसार ही टिप्पणी करेंगे, तो उसमें आपका बड़प्पन होगा।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.